पट्टी: लेखपाल के आदेश के बावजूद ढेडुआ गांव में प्रधान नाली नहीं बनवा रहा, शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई
ढेडुआ गांव निवासी शिवाकांत पांडेय ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है। पीड़ित के ग्राम सभा में नाली बनाए जाने हेतु लेखपाल द्वारा रिपोर्ट लगाई गई है। जबकि ग्राम प्रधान लगातार टालमटोल करते हुए उक्त कार्य को नही करवा रहे है। नाली न बनने की वजह से बरसात में पानी घरों में घुस जाता है। जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।