पट्टी: कुम्हिया मोहल्ले में पड़ोसी महिला ने वृद्ध महिला को ईंट-पत्थर से पीटकर किया घायल
कुम्हिया मोहल्ले के रहने वाले कालीचरन ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है। उसके रसोई घर के बगल पड़ोस में किराए पर रहने वाली महिला ने मल-मूत्र त्याग दिया। जब वृद्ध महिला सोना देवी 55 ने विरोध किया तो आरोप है कि उसे पड़ोसी महिला ने लात-घूंसों व ईंट से पीट कर घायल कर दिया। जिससे उसके हाथ पैर आदि में गंभीर चोटे आई हैं। पीड़ित महिला नामजद शिकायत की है।