पट्टी: श्रीनाथपुर गांव की विवाहिता ने मारपीट और छेड़छाड़ का लगाया आरोप
पट्टी तहसील क्षेत्र के श्रीनाथपुर गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है। वह अपने घर में अपने कमरे में लेटी हुई थी। इस दौरान उसका जेठ घर में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा विरोध करने पर उसको पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता ने जेठ के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले को जांच पड़ताल में जुटी हुई है।