पट्टी: ढकवा बाजार में उचक्कों ने युवक का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से ₹25,000 उड़ाए
अजय यादव पुत्र इंद्रजीत यादव निवासी सोनपुरा शुक्रवार की दोपहर अपने घर से ढकवा बाजार यूनियन बैंक के एटीएम पर पैसा निकालने के लिए आया था। बैंक के पास पहले से ही मौजूद दो युवक एटीएम मशीन खराब होने की बात कही। अपनी बातों में उलझा कर युवक के एटीएम कार्ड की अदला-बदली कर ली। अजय यादव जैसे ही अपने घर सोनपुरा पहुंचा कि उसके खाते से तीन बार में₹25 हजार निकल गया।