मड़ावरा: सोंरई में ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया
मड़ावरा क्षेत्र के सौरई गाँव में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसीसमय परिजनों ने घटना देख ली और ग्रामीण को फांसी के फन्दे से उतार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा ले आये। जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।