मां की हत्या कर शव जलाने का बेटे पर आरोप, मीरापुर गांव में दहशत
महिलाओं ने की न्याय की मांग, आरोपित व सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग; न्याय नहीं मिलने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी
पुलिस पर लगाए गए घूंस खाने के आरोप।
--पलवल जिले के मीरा पुर गांव में एक बेटे पर अपनी ही मां की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने और वाटर बूस्टर परिसर में जलाने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। खासकर गांव की महिलाएं भयभीत हैं। महिलाओं ने एकजुट होकर मामले में न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि हत्या की इस वारदात में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे हाईवे जाम करने के लिए मजबूर होंगी।
Palwal- The Smart City CMO HaryanaCh. Krishan Pal Gurjar Gaurav Gautam Deepak Mangla Harender Pal SinghPalwal Police
#CrimeNews #फॉलोवर्स #followers
Palwal, Palwal | Nov 27, 2026