कुशक में बिना DJ चढ़ी बारात, बैंड-बाजे पर झूमे लोग - 52 पाल पंचायत के फैसले की मिसाल बनी शादी
पलवल के गांव कुशक से एक ऐसी बारात की तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर पुराने जमाने की याद ताजा हो गई।
सरपंच प्रतिनिधि के भाई की बेटी, सरपंच प्रतिनिधि की भतीजी की शादी में बारात गुरुग्राम से आई थी। यह बारात जाटव समाज में आई थी।खास बात यह रही कि इस बारात में न DJ था, न शोर-शराबा। बारात बिल्कुल पुराने जमाने की तरह बैंड-बाजों के साथ चढ़ी। जैसे पहले बैंड-बाजा बजता था, लोग नाचते-गाते चलते थे, वैसा ही नजारा आज कुशक गांव में देखने को मिला। गांव के लोग भी इस सादगी को देखकर काफी खुश नजर आए।बताया जा रहा है कि दूल्हा बैंक में उच्च पद पर कार्यरत है और लड़की का परिवार भी संपन्न परिवार से है। फिर भी शादी बिल्कुल सिंपल और सादगी से हुई।52 पाल पंचायत के फैसलों को देखते हुए सरपंच प्रतिनिधि के परिवार ने पंचायत के नियम को बड़ी सादगी से निभाया। 52 पाल पंचायत ने पूर्ण रूप से DJ पर रोक लगाई
Palwal, Palwal | Nov 27, 2026