खानपुर: जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान गोष्ठी आयोजित, स्थानीय विधायक रहे मौजूद
समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन के प्रखंड कृषि कार्यालय सभागार में मंगलवार को जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक डॉ. मांजरिक मृणाल ने की।