बड़गांव: उदयपुर: न्यू ईयर पार्टी से पूर्व आबकारी विभाग ने की कार्रवाई, बरामद की 10 पेटी नकली होलोग्राम स्टीकर वाली अवैध शराब
उदयपुर न्यू ईयर पार्टी से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई। छापे के दौरान नकली होलोग्राम स्टीकर लगी अवैध शराब की 10 पेटियां बरामद। अधिकारियों के अनुसार बरामद शराब पर लगे स्टीकर फर्जी पाए गए। आबकारी टीम ने मौके से शराब जब्त कर मामले में जांच शुरू कर दी है। नए साल के जश्न से पहले अवैध शराब की सप्लाई पर लगाम कसने के लिए विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी