बड़गांव: नए साल पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, जगदीश मंदिर, बोहरा गणेशजी और महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े भक्त
नववर्ष के पहले दिन शहर के प्रमुख मंदिरों—जगदीश मंदिर, श्रीनाथजी, बोहरा गणेशजी व महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह तड़के से दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, वहीं एकलिंगनाथ मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। अधिक संख्या के चलते ओल्ड सिटी में यातायात दबाव बढ़ा और दोपहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया गया।