बड़गांव: भुपालपुरा पुलिस ने फर्जी जमीन मालिक बनकर बेचने वाले आरोपी को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार, जिला कोर्ट में किया पेश
भूपालपुरा थाना पुलिस ने फर्जी जमीन मालिक बनकर कृषि भूमि का विक्रय करने वाले आरोपी सोहनलाल सालवी को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ढीकली गांव की भूमि को अपना बताकर फर्जी विक्रय अनुबंध किया था। एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर की गई कार्रवाई के बाद आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।