बड़गांव: नववर्ष पर उदयपुर में उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़, एसपी योगेश गोयल ने जगदीश चौक पर यातायात व्यवस्था की कमान संभाली
नववर्ष के मौके पर उदयपुर में देश-विदेश से आए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। देर रात ओल्ड सिटी में बढ़ी आवाजाही से जगदीश चौक पर जाम की स्थिति बनी, जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थानीय युवाओं के सहयोग से यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस की तत्परता से आधे घंटे के भीतर ट्रैफिक सुचारु हो गया।