25 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पौधों के पीछे छिपा था तस्करी का बड़ा खेल!
उदयपुर पुलिस ने गुजरात सप्लाई की जा रही करीब 25 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ ली। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में पौधे भर रखे थे, जबकि शराब को ट्रक के अंदर बनाए गए सीक्रेट बॉक्स में छिपाया गया था। ट्रक को एक क्रेटा कार एस्कॉर्ट कर रही थी। फलासिया थाना पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान ट्रक को रोककर तलाशी ली, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने 288 पेटी हरियाणा और राजस्थान निर्मित प्रीमियम अंग्रेजी शराब जब्त की है। अब फरार तस्करों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
#Udaipur #RajasthanPolice #LiquorSmuggling #IllegalLiquor #Gujarat