7 साल पुराने हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना
डूंगरपुर: धंबोला थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में हुए हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। न्यायधीश दीपक गुंजा ने आरोपी जयसिंह उर्फ जैसा पुत्र रामा डामोर और जैसा पुत्र धीरा डामोर को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। लोक अभियजक पुष्कर चौबीसा ने बताया कि 4 जून 2019 को दोनों आरोपियों ने घर के आंगन में सो रहे कुबेर सिंह डामोर की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस जांच के बाद कोर्ट में चालान पेश किया गया, जिसके बाद सुनवाई पूरी होने पर यह फैसला सुनाया गया।
#Dungarpur #Rajasthan #CrimeNews #MurderCase #LifeImprisonment CourtVerdict