Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana

एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी, डूंगरपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा डूंगरपुर साइबर थाना पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हितेश पाटीदार ने खुद को एस्कॉर्ट सर्विस संचालक बताकर पीड़ित से 76 हजार 495 रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जांच में पुलिस ने एसबीआई आसपुर शाखा के खाते में संदिग्ध लेन-देन का खुलासा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ठगी की रकम से उसने अपने घर की चारदीवारी और लोहे का गेट बनवाया था। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल और एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। मामले में साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। #Dungarpur #CyberCrime #CyberFraud #EscortScam #RajasthanPolice

Dungarpur, Dungarpur | Jun 29, 2026

MORE NEWS

7 साल पुराने हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना

डूंगरपुर: धंबोला थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में हुए हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय  ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। न्यायधीश दीपक गुंजा ने आरोपी जयसिंह उर्फ जैसा पुत्र रामा डामोर और जैसा पुत्र धीरा डामोर को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। लोक अभियजक पुष्कर चौबीसा ने बताया कि 4 जून 2019 को दोनों आरोपियों ने घर के आंगन में सो रहे कुबेर सिंह डामोर की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस जांच के बाद कोर्ट में चालान पेश किया गया, जिसके बाद सुनवाई पूरी होने पर यह फैसला सुनाया गया।

#Dungarpur #Rajasthan #CrimeNews #MurderCase #LifeImprisonment CourtVerdict

7 साल पुराने हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना डूंगरपुर: धंबोला थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में हुए हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। न्यायधीश दीपक गुंजा ने आरोपी जयसिंह उर्फ जैसा पुत्र रामा डामोर और जैसा पुत्र धीरा डामोर को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। लोक अभियजक पुष्कर चौबीसा ने बताया कि 4 जून 2019 को दोनों आरोपियों ने घर के आंगन में सो रहे कुबेर सिंह डामोर की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस जांच के बाद कोर्ट में चालान पेश किया गया, जिसके बाद सुनवाई पूरी होने पर यह फैसला सुनाया गया। #Dungarpur #Rajasthan #CrimeNews #MurderCase #LifeImprisonment CourtVerdict

Dungarpur, Dungarpur | Jun 29, 2026

अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत के बाद हाईवे पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में नेशनल हाईवे-56 पर दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बरोल घाटे के पास पैदल जा रहे प्रकाश मीणा को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार करते हुए हाईवे जाम कर दिया। दोनों ओर करीब दो-दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कई घंटे की समझाइश के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, वहीं जाम के दौरान तोड़फोड़ की सूचना की भी जांच की जा रही है।

#Pratapgarh #ChhotiSadri #RoadAccident #HitAndRun #Highway56 RajasthanNews

अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत के बाद हाईवे पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में नेशनल हाईवे-56 पर दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बरोल घाटे के पास पैदल जा रहे प्रकाश मीणा को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार करते हुए हाईवे जाम कर दिया। दोनों ओर करीब दो-दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कई घंटे की समझाइश के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, वहीं जाम के दौरान तोड़फोड़ की सूचना की भी जांच की जा रही है। #Pratapgarh #ChhotiSadri #RoadAccident #HitAndRun #Highway56 RajasthanNews

Dungarpur, Dungarpur | Jun 29, 2026

थार से कुचलकर युवक की हत्या! अलवर के खेड़ली में सनसनी, डेढ़ दर्जन लोगों पर हत्या का केस

अलवर के खेड़ली थाना क्षेत्र के मगरखा गांव में थार गाड़ी से कुचलकर एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बांदीकुई के सुनगाड़ी निवासी जितेंद्र गुर्जर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि तीन युवक बाइक पर गांव पहुंचे थे, तभी थार सवार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। घटना में जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी रविंद्र गुर्जर और लखन गुर्जर गंभीर घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

#Alwar #Kherli #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews MurderCase

थार से कुचलकर युवक की हत्या! अलवर के खेड़ली में सनसनी, डेढ़ दर्जन लोगों पर हत्या का केस अलवर के खेड़ली थाना क्षेत्र के मगरखा गांव में थार गाड़ी से कुचलकर एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बांदीकुई के सुनगाड़ी निवासी जितेंद्र गुर्जर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीन युवक बाइक पर गांव पहुंचे थे, तभी थार सवार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। घटना में जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी रविंद्र गुर्जर और लखन गुर्जर गंभीर घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। #Alwar #Kherli #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews MurderCase

Dungarpur, Dungarpur | Jun 29, 2026

डूंगरपुर में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला, मामा समेत पीटा... सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश

डूंगरपुर के रामसागड़ा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि कालिका पेट्रोलिंग की महिला कांस्टेबल और उसके मामा पर सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। दोनों को लाठियों और हथियारों से पीटा गया, जबकि सोने की चेन, पेंडल और मोबाइल लूटकर आरोपी फरार हो गए।
घटना माडा गांव की है, जहां रविवार रात केसरीमल लबाना अपनी भांजी मोनिका के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में 7 से 8 बदमाशों ने हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची महिला कांस्टेबल मोनिका से भी मारपीट की गई और उसे जबरन गाड़ी में डालने की कोशिश की गई। बदमाश दोनों की सोने की चेन, पेंडल और मोबाइल लूटकर भाग निकले। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

#Dungarpur #Rajasthan #CrimeNews #WomanConstable #Attack

डूंगरपुर में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला, मामा समेत पीटा... सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश डूंगरपुर के रामसागड़ा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि कालिका पेट्रोलिंग की महिला कांस्टेबल और उसके मामा पर सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। दोनों को लाठियों और हथियारों से पीटा गया, जबकि सोने की चेन, पेंडल और मोबाइल लूटकर आरोपी फरार हो गए। घटना माडा गांव की है, जहां रविवार रात केसरीमल लबाना अपनी भांजी मोनिका के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में 7 से 8 बदमाशों ने हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची महिला कांस्टेबल मोनिका से भी मारपीट की गई और उसे जबरन गाड़ी में डालने की कोशिश की गई। बदमाश दोनों की सोने की चेन, पेंडल और मोबाइल लूटकर भाग निकले। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। #Dungarpur #Rajasthan #CrimeNews #WomanConstable #Attack

Dungarpur, Dungarpur | Jun 29, 2026

एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी, डूंगरपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा डूंगरपुर साइबर थाना पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हितेश पाटीदार ने खुद को एस्कॉर्ट सर्विस संचालक बताकर पीड़ित से 76 हजार 495 रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जांच में पुलिस ने एसबीआई आसपुर शाखा के खाते में संदिग्ध लेन-देन का खुलासा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ठगी की रकम से उसने अपने घर की चारदीवारी और लोहे का गेट बनवाया था। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल और एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। मामले में साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। #Dungarpur #CyberCrime #CyberFraud #EscortScam #RajasthanPolice - Dungarpur News