करछना: चाका ब्लाक के पास डॉक्टर की गलत इलाज से मासूम बच्चे की मौत, दो दिन बाद भी आरोपी डॉक्टर पुलिस की पकड़ से दूर
नैनी थाना क्षेत्र के चाका ब्लॉक के पास शनिवार को एक क्लीनिक के डॉक्टर की लापरवाही व गलत इलाज के चलते ददरी गांव निवासी राजन पटेल का दो वर्षीय बेटा देव पटेल की मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने रीवा प्रयागराज हाईवे पर शव रख का चक्का जाम कर दिया। मामले में पुलिस आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुड़ गई।