करछना: नैनी बाजार में सड़क हादसे में घायल व्यापारी की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
नैनी थाना क्षेत्र के नैनी बाजार के रहने वाले व्यापारी जीत लाल केशरवानी को बीते 29 सितंबर 2025 को घर के सामने सड़क पार करते समय अनियंत्रित स्कार्पियो चालक ने टक्कर मारते हुए मौके से भाग गया था। घटना के बाद आसपास के लोगों के साथ परिजन आनन फानन में पास के एक अस्पताल में जिनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिले के अस्पताल में रेफर कर दिया।