बेंगाबाद: प्रखंड कार्यालय में मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की
बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को 3 बजे तक झारखंड के कैबिनेट मिनिस्टर सुदीब्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक की गई। सर्वप्रथम यहां मंत्री और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।