बेंगाबाद: न्यू गिरिडीह स्टेशन को डस्ट पॉइंट बनाने के आरोप पर फारवर्ड ब्लाक नेता राजेश यादव ने आंदोलन की चेतावनी दी
न्यू गिरिडीह स्टेशन को डस्ट पॉइंट बनाने का आरोप लगाकर फारवर्ड ब्लाक नेता राजेश यादव ने गुरुवार को 12 बजे आंदोलन की चेतावनी दी है।बताया गया कि अनाज के साथ साथ स्पंज, कोल और डस्ट का भी रैक प्वाइंट बना देने से यह सीधा 'डस्ट प्वाइंट' में तब्दील होकर आसपास के कई गांवों की हजारों की आबादी के लिए मुसीबत का सबब बन चुका है।