बेंगाबाद: दासडीह पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में घायल हुए बेंगाबाद के पिपराडीह निवासी दो भाईयों का सदर अस्पताल में इलाज जारी
गांडेय के दासडीह पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में घायल बेंगाबाद के पिपराडीह निवासी दो भाईयों का इलाज बुधवार शाम 6 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। घायलों में बड़ा किस्कू का 33 वर्षीय पुत्र हरिलाल किस्कू और इसका भाई 25 वर्षीय शिबू किस्कू शामिल है।बताया गया कि दासडीह पेट्रोल पंप के पास दो ,चार चक्का वाहनों में टक्कर हुई थी जिसमें दोनों वाहन खेत में पलट गया था।