बेंगाबाद: गिरिडीह से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुए अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के सैकड़ों लोग
अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के सैकड़ो लोग बुधवार को डेढ़ बजे गिरिडीह रेलवे स्टेशन से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुए।अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष रितेष पांडेय ने बताया कि 24 और 25 जनवरी को विराट हिन्दू महासम्मेलन प्रयागराज महाकुंभ में होने जा रहा है। जिसमें सम्मिलित होने के लिए लोग आज गिरीडीह से रवाना हुए है।