बेंगाबाद: मारवाड़ी ब्राह्मण चेरिटेबल ट्रस्ट ने झगरी से भगवान परशुराम की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के लिए शोभा यात्रा निकाली
मारवाड़ी ब्राह्मण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भगवान परशुराम के नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को 12 बजे झगरी से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण किया गया। बताया गया कि भगवान परशुराम, शिव परिवार एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में होना है।