मानपुर: गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को विकासखण्ड मानपुर की ग्राम पंचायतों में होंगी ग्राम सभाएं
Manpur, Umaria | Oct 1, 2026 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर उमरिया जिले सहित विकासखण्ड मानपुर की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओ का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओ में ग्रामीण विकास विभाग की ग्राम विकास योजना 2027-28 का अनुमोदन होगा। इसके साथ ही ग्रामीण विकास अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।