गुमला: डायन-बिसाही का आरोप लगाकर 57 वर्षीय महिला पर धारदार हथियार से हमले का प्रयास
Gumla, Gumla | Nov 6, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के पतिया गांव में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर 57 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता सोमारी देवी ने गांव की ही एक महिला सहित चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।