शिवहर: पिपराही प्रखंड क्षेत्र में आज 9 घंटे बिजली सेवा बाधित रहेगी, तीन फीडर प्रभावित
विधुत कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद सिंह गुरुवार सुबह 08 बजे बताया है कि पिपराही प्रखण्ड क्षेत्र के रतनपुर, पिपराही व कटैया फीडर में सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी. उन्होंने बताया कि 33 व 11 हजार में मरम्मती कार्य को लेकर बिजली सेवा बाधित रहेगी. इस बीच बिजली उपभोक्ता अपना वैकल्पिक व्यवस्था कर ले. सीएम के आगमन को लेकर तैयारी चल रही है।