शिवहर: दोस्तीया बागमती नदी में नाव हादसे के एक सप्ताह बाद मिला युवक का शव
पुरनहिया थाना अध्यक्ष प्रेमजीत सिंह गुरुवार सुबह 9:30 बजे बताया कि 11 दिसंबर को पुरनहिया थाना के दोस्तिया बागमती नदी में नाव हादसा हुआ था. जिसमें चार लोग डूब गए थे जहां तीन तैरकर बाहर निकल गए थे एक लापता हो गया था. लापता युवक का शव आज पिपराही बागमती घाट से बरामद हुआ है. मृतक का कार्तिक कुमार है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया है।