Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka

झाबुआ: पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित

Jhabua, Jhabua | Jul 16, 2026

MORE NEWS

बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान को आवंटित शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ श्री महेश मंडलोई के निर्देशन में ग्राम माधोपुरा स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आर-सेटी) को आवंटित शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

संस्थान द्वारा बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु सर्वे क्रमांक 100/1 की 0.500 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन कराया जाना था। सीमांकन के दौरान भूमि पर अतिक्रमण के कारण मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति सामने आई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम श्री महेश मंडलोई स्वयं मौके पर पहुंचे तथा डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील डावर एवं राजस्व अमले की उपस्थिति में नियमानुसार कार्यवाही कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

एसडीएम श्री महेश मंडलोई ने कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

इस दौरान नायब तहसीलदार श्री ललित नांदले, राजस्व निरीक्षक श्री हिमाल कटारा तथा संबंधित पटवारी एवं राजस्व अमला उपस्थित रहा।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Revenue, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान को आवंटित शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ श्री महेश मंडलोई के निर्देशन में ग्राम माधोपुरा स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आर-सेटी) को आवंटित शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। संस्थान द्वारा बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु सर्वे क्रमांक 100/1 की 0.500 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन कराया जाना था। सीमांकन के दौरान भूमि पर अतिक्रमण के कारण मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति सामने आई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम श्री महेश मंडलोई स्वयं मौके पर पहुंचे तथा डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील डावर एवं राजस्व अमले की उपस्थिति में नियमानुसार कार्यवाही कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। एसडीएम श्री महेश मंडलोई ने कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री ललित नांदले, राजस्व निरीक्षक श्री हिमाल कटारा तथा संबंधित पटवारी एवं राजस्व अमला उपस्थित रहा। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Revenue, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

वीएचएसएनडी एवं दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान का जिला टीकाकरण अधिकारी ने किया निरीक्षण

जिले में संचालित वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) तथा दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जी. एस. चौहान ने विकासखंड राणापुर अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर टिकड़ी बोड़िया एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पाडलवा में आयोजित वीएचएसएनडी सत्रों एवं दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान अभियान की मॉनिटरिंग ODK Tool के माध्यम से की गई।

निरीक्षण के दौरान सत्र स्थलों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, सहयोगिनी, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित पाए गए। सभी हितग्राही निर्धारित सूची के अनुसार सत्र में उपस्थित थे। डॉ. चौहान ने सत्र स्थलों पर नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा पोषण संबंधी गतिविधियों के संचालन का अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुरूप सभी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की सक्रिय स्क्रीनिंग की गई। पात्र बच्चों को विटामिन-ए, आयरन सिरप, ओआरएस पैकेट एवं जिंक टैबलेट का वितरण किया गया। साथ ही बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान कर गंभीर कुपोषित (SAM) एवं गंभीर रूप से बीमार बच्चों को चिन्हित करते हुए आवश्यक रेफरल की कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई।

निरीक्षण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी ने स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सभी हितग्राहियों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रविष्टि U-WIN Portal एवं अनमोल पोर्टल पर समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन DSS App के माध्यम से मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग अनिवार्य रूप से की जाए।

डॉ. चौहान ने कहा कि अभियान की सभी गतिविधियों का शत-प्रतिशत, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा निर्धारित गतिविधियों के अपूर्ण संचालन की स्थिति में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की होगी।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

वीएचएसएनडी एवं दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान का जिला टीकाकरण अधिकारी ने किया निरीक्षण जिले में संचालित वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) तथा दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जी. एस. चौहान ने विकासखंड राणापुर अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर टिकड़ी बोड़िया एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पाडलवा में आयोजित वीएचएसएनडी सत्रों एवं दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान अभियान की मॉनिटरिंग ODK Tool के माध्यम से की गई। निरीक्षण के दौरान सत्र स्थलों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, सहयोगिनी, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित पाए गए। सभी हितग्राही निर्धारित सूची के अनुसार सत्र में उपस्थित थे। डॉ. चौहान ने सत्र स्थलों पर नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा पोषण संबंधी गतिविधियों के संचालन का अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुरूप सभी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की सक्रिय स्क्रीनिंग की गई। पात्र बच्चों को विटामिन-ए, आयरन सिरप, ओआरएस पैकेट एवं जिंक टैबलेट का वितरण किया गया। साथ ही बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान कर गंभीर कुपोषित (SAM) एवं गंभीर रूप से बीमार बच्चों को चिन्हित करते हुए आवश्यक रेफरल की कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई। निरीक्षण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी ने स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सभी हितग्राहियों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रविष्टि U-WIN Portal एवं अनमोल पोर्टल पर समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन DSS App के माध्यम से मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग अनिवार्य रूप से की जाए। डॉ. चौहान ने कहा कि अभियान की सभी गतिविधियों का शत-प्रतिशत, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा निर्धारित गतिविधियों के अपूर्ण संचालन की स्थिति में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की होगी। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

एसडीएम ने शैक्षणिक संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यार्थियों को किए प्रेरित, व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ श्री महेश मंडलोई ने गुरुवार को राणापुर क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं छात्रावासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, नियमित अध्ययन एवं लक्ष्य आधारित शिक्षा के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

निरीक्षण के दौरान श्री मंडलोई सर्वप्रथम सीनियर बालक छात्रावास, कंजावानी पहुंचे। उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी विद्यार्थियों से प्राप्त की। विद्यार्थियों द्वारा व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया गया। 

इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, विषयवार समय-सारिणी बनाकर तैयारी करने तथा विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।

इसके पश्चात श्री मंडलोई ने अनुदान प्राप्त अशासकीय कन्या शिक्षा परिसर, मांडली नाथू का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके शैक्षणिक एवं भविष्य संबंधी लक्ष्यों की जानकारी प्राप्त की। 

छात्राओं द्वारा कलेक्टर, चिकित्सक सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की अभिलाषा व्यक्त किए जाने पर उन्होंने उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम एवं अनुशासित अध्ययन के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, नियमित अध्ययन एवं सकारात्मक सोच से प्रत्येक लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

निरीक्षण के दौरान श्री मंडलोई ने कन्या शिक्षा परिसर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री राकेश सोनी एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एस. बामनिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

एसडीएम ने शैक्षणिक संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यार्थियों को किए प्रेरित, व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ श्री महेश मंडलोई ने गुरुवार को राणापुर क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं छात्रावासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, नियमित अध्ययन एवं लक्ष्य आधारित शिक्षा के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान श्री मंडलोई सर्वप्रथम सीनियर बालक छात्रावास, कंजावानी पहुंचे। उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी विद्यार्थियों से प्राप्त की। विद्यार्थियों द्वारा व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, विषयवार समय-सारिणी बनाकर तैयारी करने तथा विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया। इसके पश्चात श्री मंडलोई ने अनुदान प्राप्त अशासकीय कन्या शिक्षा परिसर, मांडली नाथू का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके शैक्षणिक एवं भविष्य संबंधी लक्ष्यों की जानकारी प्राप्त की। छात्राओं द्वारा कलेक्टर, चिकित्सक सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की अभिलाषा व्यक्त किए जाने पर उन्होंने उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम एवं अनुशासित अध्ययन के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, नियमित अध्ययन एवं सकारात्मक सोच से प्रत्येक लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान श्री मंडलोई ने कन्या शिक्षा परिसर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री राकेश सोनी एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एस. बामनिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

राजस्व समाधान शिविर में एसडीएम भास्कर गाचले ने सुनीं जनसमस्याएँ, मौके पर हुआ प्रकरणों का निराकरण

ग्राम खवासा में गुरुवार को एसडीएम श्री भास्कर गाचले के नेतृत्व में राजस्व समस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में तहसीलदार सुखदेव डावर, राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्र के पटवारी उपस्थित रहे।

शिविर में ग्रामीणों की राजस्व संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान 25 नामांतरण, 2 बंटवारा, 43 फार्मर रजिस्ट्री, 20 आरओआर तथा लगभग 20 अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई से जुड़े आवेदनों का भी समाधान किया गया।

ग्राम तलवाड़ा एवं नरेला के बीच लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद का भी दोनों पक्षों की सहमति एवं राजस्व अभिलेखों के आधार पर समाधान कराया गया।

शिविर के बाद एसडीएम ने लोक सेवा केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं सांदीपनी विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक सेवा केंद्र की व्यवस्थाएँ सुधारने, उप स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराने, प्रसूता महिलाओं को भोजन उपलब्ध कराने तथा विद्यालय में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP

राजस्व समाधान शिविर में एसडीएम भास्कर गाचले ने सुनीं जनसमस्याएँ, मौके पर हुआ प्रकरणों का निराकरण ग्राम खवासा में गुरुवार को एसडीएम श्री भास्कर गाचले के नेतृत्व में राजस्व समस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में तहसीलदार सुखदेव डावर, राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्र के पटवारी उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों की राजस्व संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान 25 नामांतरण, 2 बंटवारा, 43 फार्मर रजिस्ट्री, 20 आरओआर तथा लगभग 20 अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई से जुड़े आवेदनों का भी समाधान किया गया। ग्राम तलवाड़ा एवं नरेला के बीच लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद का भी दोनों पक्षों की सहमति एवं राजस्व अभिलेखों के आधार पर समाधान कराया गया। शिविर के बाद एसडीएम ने लोक सेवा केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं सांदीपनी विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक सेवा केंद्र की व्यवस्थाएँ सुधारने, उप स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराने, प्रसूता महिलाओं को भोजन उपलब्ध कराने तथा विद्यालय में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएँ उपलब्ध कराना है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झाबुआ में परिवहन विभाग द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान पात्र विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं तथा कुल 16 लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती कृतिका मोहटा ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही सरल एवं सुगम तरीके से लर्निंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना है। विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP

पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झाबुआ में परिवहन विभाग द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पात्र विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं तथा कुल 16 लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती कृतिका मोहटा ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही सरल एवं सुगम तरीके से लर्निंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना है। विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026