राजस्व समाधान शिविर में एसडीएम भास्कर गाचले ने सुनीं जनसमस्याएँ, मौके पर हुआ प्रकरणों का निराकरण
ग्राम खवासा में गुरुवार को एसडीएम श्री भास्कर गाचले के नेतृत्व में राजस्व समस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में तहसीलदार सुखदेव डावर, राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्र के पटवारी उपस्थित रहे।
शिविर में ग्रामीणों की राजस्व संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान 25 नामांतरण, 2 बंटवारा, 43 फार्मर रजिस्ट्री, 20 आरओआर तथा लगभग 20 अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई से जुड़े आवेदनों का भी समाधान किया गया।
ग्राम तलवाड़ा एवं नरेला के बीच लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद का भी दोनों पक्षों की सहमति एवं राजस्व अभिलेखों के आधार पर समाधान कराया गया।
शिविर के बाद एसडीएम ने लोक सेवा केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं सांदीपनी विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक सेवा केंद्र की व्यवस्थाएँ सुधारने, उप स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराने, प्रसूता महिलाओं को भोजन उपलब्ध कराने तथा विद्यालय में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP