कुलपहाड़: घरेलू विवाद में भाई ने भाई को पीटा, चौकी पहुंचकर लगाई जान बचाने की गुहार: पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बैंदों गांव का मामला
बैंदों चौकी अंतर्गत बैदों गांव में घरेलू विवाद को लेकर भाई-भाई के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद पीड़ित किसी तरह दौड़कर बैंदों चौकी पहुंचा और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पीड़ित ने चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों से कथित रूप से कहा कि “मुझे घर वालों ने मारा है, जल्दी चलिए, नहीं तो मुझे मार डालेंगे।” पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लिया।