खलीलाबाद: बनियाबारी के पास पिकअप की टक्कर से पति-पत्नी गंभीर घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
महुली थाना क्षेत्र के जर्मा पट्टी निवासी राम वृक्ष अपनी पत्नी के साथ गुरुवार सुबह बैंक के कार्य से खलीलाबाद जा रहे थे। बनियाबारी के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला के पैर में गंभीर चोट आई है और हड्डी टूटने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।