आबू रोड: आबूरोड के गिरवर में गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित, प्रतिभाओं और वरिष्ठ समाजजनों को मिला सम्मान
आबूरोड मे गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज का द्विवार्षिक अधिवेशन पाटनारायणधाम गिरवर में अध्यक्ष वैद्य दामोदर प्रसाद चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समाज विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ समाजजनों को सम्मानित किया गया