Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

राम जी का विजय मंत्र अवश्य जाने सभी लोग #astroswitch

5.5k views | Pratapgarh, Pratapgarh | Oct 16, 2025

MORE NEWS

👉 अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय द्वारा आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत प्रताप बहादुर इंटरमीडिएट कॉलेज का निरीक्षण

➡️ आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 07.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) प्रतापगढ़ श्री बृजनन्दन राय द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत प्रताप बहादुर इंटरमीडिएट कॉलेज का निरीक्षण किया गया।

➡️ निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास मार्ग, सीसीटीवी व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

➡️ अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा केंद्र पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश प्रदान किए गए।

➡️ जनपद प्रतापगढ़ पुलिस आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

👉 अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय द्वारा आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत प्रताप बहादुर इंटरमीडिएट कॉलेज का निरीक्षण ➡️ आगामी आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 07.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) प्रतापगढ़ श्री बृजनन्दन राय द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत प्रताप बहादुर इंटरमीडिएट कॉलेज का निरीक्षण किया गया। ➡️ निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास मार्ग, सीसीटीवी व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ➡️ अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा केंद्र पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश प्रदान किए गए। ➡️ जनपद प्रतापगढ़ पुलिस आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 7, 2026

👉 पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र श्री अजय कुमार मिश्रा का जनपद प्रतापगढ़ आगमन, पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में दी गई गार्ड ऑफ ऑनर

➡️ पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज श्री अजय कुमार मिश्रा के जनपद प्रतापगढ़ आगमन पर पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

➡️ आगमन उपरांत पुलिस महानिरीक्षक महोदय को पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में पुलिस बल द्वारा परंपरागत सम्मान के साथ विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों से परिचय प्राप्त किया गया।

➡️ इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

➡️ पुलिस महानिरीक्षक महोदय का यह भ्रमण जनपद में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 की तैयारियों हेत, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं समन्वय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

👉 पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र श्री अजय कुमार मिश्रा का जनपद प्रतापगढ़ आगमन, पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में दी गई गार्ड ऑफ ऑनर ➡️ पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज श्री अजय कुमार मिश्रा के जनपद प्रतापगढ़ आगमन पर पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। ➡️ आगमन उपरांत पुलिस महानिरीक्षक महोदय को पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में पुलिस बल द्वारा परंपरागत सम्मान के साथ विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों से परिचय प्राप्त किया गया। ➡️ इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। ➡️ पुलिस महानिरीक्षक महोदय का यह भ्रमण जनपद में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 की तैयारियों हेत, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं समन्वय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 7, 2026

👉आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 की तैयारियों हेतु उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न-

दिनांक: 07 जून 2026 को पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स, प्रतापगढ़ में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की आगामी परीक्षा को जनपद प्रतापगढ़ में अत्यंत शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक (IG), प्रयागराज परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार मिश्रा द्वारा की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, श्री दीपक भूकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह महत्वपूर्ण परीक्षा जनपद में दिनांक 08.06.2026 से 10.06.2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रशासनिक तैयारियों के अंतर्गत जनपद में कुल 17 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न होगी, जिसमें प्रत्येक पाली में 5,808 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार मिश्रा ने परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए:

सुरक्षा एवं सतर्कता: परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के त्रि-स्तरीय प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी रखी जाए और किसी भी बाहरी व्यक्ति का अनावश्यक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नकलविहीन परीक्षा: परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन और पारदर्शी बनाने हेतु उड़नदस्तों (Flying Squads) को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की गोपनीयता भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

समन्वय और टीम वर्क: अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय सहित सभी क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारियों और जिला नियंत्रण कक्ष के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। पीआरवी 112 एवं अभिसूचना इकाई को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया।

यातायात प्रबंधन: परीक्षार्थियों को समय से केंद्र तक पहुँचने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए यातायात विभाग को सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम की स्थिति न बनने देने के निर्देश दिए गए।

संवेदनशीलता: सभी नोडल अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील रहें और किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें।

➡️बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशों के अनुपालन हेतु पूरी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस विभाग मिलकर इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस उच्चस्तरीय बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

👉आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 की तैयारियों हेतु उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न- दिनांक: 07 जून 2026 को पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स, प्रतापगढ़ में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की आगामी परीक्षा को जनपद प्रतापगढ़ में अत्यंत शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक (IG), प्रयागराज परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार मिश्रा द्वारा की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, श्री दीपक भूकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह महत्वपूर्ण परीक्षा जनपद में दिनांक 08.06.2026 से 10.06.2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रशासनिक तैयारियों के अंतर्गत जनपद में कुल 17 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न होगी, जिसमें प्रत्येक पाली में 5,808 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार मिश्रा ने परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए: सुरक्षा एवं सतर्कता: परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के त्रि-स्तरीय प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी रखी जाए और किसी भी बाहरी व्यक्ति का अनावश्यक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नकलविहीन परीक्षा: परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन और पारदर्शी बनाने हेतु उड़नदस्तों (Flying Squads) को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की गोपनीयता भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी। समन्वय और टीम वर्क: अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय सहित सभी क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारियों और जिला नियंत्रण कक्ष के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। पीआरवी 112 एवं अभिसूचना इकाई को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया। यातायात प्रबंधन: परीक्षार्थियों को समय से केंद्र तक पहुँचने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए यातायात विभाग को सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम की स्थिति न बनने देने के निर्देश दिए गए। संवेदनशीलता: सभी नोडल अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील रहें और किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें। ➡️बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशों के अनुपालन हेतु पूरी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस विभाग मिलकर इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस उच्चस्तरीय बैठक में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 7, 2026

नवजात की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा: प्रतापगढ़ में

-- प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित हिंद नर्सिंग होम में नवजात बच्चे की मौत के बाद रविवार सुबह परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही और मारपीट का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर क्षेत्र निवासी नीरज गुप्ता अपनी पत्नी ममता गुप्ता को शनिवार देर शाम हिंद नर्सिंग होम लाए थे। परिजनों के अनुसार, डॉक्टर ने जांच के बाद डिलीवरी का समय पूरा होने की बात कहकर महिला को तुरंत भर्ती कर लिया था। रात भर अस्पताल में इलाज चला।रविवार सुबह डिलीवरी के बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने बच्चे की हालत के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और डॉक्टर भी मौके पर मौजूद नहीं थे।  घटना से नाराज परिजन जब अस्पताल में वीडियो बनाने लगे, तो कर्मियों ने इसका विरोध किया। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिसमें दो लोग घायल हो गए।मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों से जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।)

नवजात की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा: प्रतापगढ़ में -- प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित हिंद नर्सिंग होम में नवजात बच्चे की मौत के बाद रविवार सुबह परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही और मारपीट का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर क्षेत्र निवासी नीरज गुप्ता अपनी पत्नी ममता गुप्ता को शनिवार देर शाम हिंद नर्सिंग होम लाए थे। परिजनों के अनुसार, डॉक्टर ने जांच के बाद डिलीवरी का समय पूरा होने की बात कहकर महिला को तुरंत भर्ती कर लिया था। रात भर अस्पताल में इलाज चला।रविवार सुबह डिलीवरी के बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने बच्चे की हालत के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और डॉक्टर भी मौके पर मौजूद नहीं थे। घटना से नाराज परिजन जब अस्पताल में वीडियो बनाने लगे, तो कर्मियों ने इसका विरोध किया। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिसमें दो लोग घायल हो गए।मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों से जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।)

Pratapgarh, Pratapgarh | Jun 7, 2026

👉 सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ‘ड्रंक एंड ड्राइव’, प्रेशर हॉर्न , नाबालिक द्वारा वाहन चलाना एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध चला सघन चेकिंग अभियान

➡️ उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद प्रतापगढ़ में लगातार “सड़क सुरक्षा अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में “ड्रंक एंड ड्राइव”, प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

➡️ उक्त अभियान नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिल कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

➡️ दिनांक 06.06.2026 को रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस एवं थाना हथिगवां पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

➡️ यातायात निरीक्षक श्री मनोज कुमार मय हमराह गण एवं थाना  हथिगवां प्रभारी सतेन्द्र सिंह व खिदिरपुर चौकी इंचार्ज श्री प्रिंस तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा से गुजरने वाले लगभग 587 वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों के एल्कोहल स्तर की जांच की गई।

➡️ अभियान के दौरान :
* 04 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए जिनका चालान किया गया  ₹40,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
* 21 वाहनों पर प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर 2,10,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
•01 वाहन में नाबालिक वाहन चालक (अवयस्क) में चालान व 25000 रुपए शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
•27 हाइ सिक्योरिटी नंबर प्लेट चालान 1,35,000 जुर्माना अधिरोपित किया गया।
•04 चालान निर्धारित मानक से अधिक ब्लैक फिल्म लगे होने से चालान किया गया तथा 10000 रूपए शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

➡️ इस प्रकार कुल ₹4,20,000/- (चार लाख बीस हजार रुपये) का शमन शुल्क वसूला गया।

➡️ प्रतापगढ़ पुलिस समस्त वाहन चालकों एवं जनपदवासियों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। मद्यपान कर वाहन न चलाएं तथा वाहनों में अवैध प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

👉 सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ‘ड्रंक एंड ड्राइव’, प्रेशर हॉर्न , नाबालिक द्वारा वाहन चलाना एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध चला सघन चेकिंग अभियान ➡️ उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद प्रतापगढ़ में लगातार “सड़क सुरक्षा अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में “ड्रंक एंड ड्राइव”, प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। ➡️ उक्त अभियान नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिल कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। ➡️ दिनांक 06.06.2026 को रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस एवं थाना हथिगवां पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ➡️ यातायात निरीक्षक श्री मनोज कुमार मय हमराह गण एवं थाना हथिगवां प्रभारी सतेन्द्र सिंह व खिदिरपुर चौकी इंचार्ज श्री प्रिंस तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा से गुजरने वाले लगभग 587 वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों के एल्कोहल स्तर की जांच की गई। ➡️ अभियान के दौरान : * 04 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए जिनका चालान किया गया ₹40,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। * 21 वाहनों पर प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर 2,10,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। •01 वाहन में नाबालिक वाहन चालक (अवयस्क) में चालान व 25000 रुपए शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। •27 हाइ सिक्योरिटी नंबर प्लेट चालान 1,35,000 जुर्माना अधिरोपित किया गया। •04 चालान निर्धारित मानक से अधिक ब्लैक फिल्म लगे होने से चालान किया गया तथा 10000 रूपए शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। ➡️ इस प्रकार कुल ₹4,20,000/- (चार लाख बीस हजार रुपये) का शमन शुल्क वसूला गया। ➡️ प्रतापगढ़ पुलिस समस्त वाहन चालकों एवं जनपदवासियों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। मद्यपान कर वाहन न चलाएं तथा वाहनों में अवैध प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 6, 2026