फरसगांव: गणेश चतुर्थी से पहले फरसगांव का बाजार सजा, आकर्षक प्रतिमाओं से सजे बप्पा के दरबार, मूर्तिकार अंतिम रूप देने में जुटे
गणेश चतुर्थी को लेकर नगर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेशोत्सव से पहले बाजार में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाओं की दुकानें सज गई हैं। मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। गुरूवार की शाम 4 बजे चारामा निवासी मूर्तिकार डिकेश चक्रधारी ने बताया कि इस वर्ष ग्राहकी अच्छी है। उनके पास छोटी बड़ी मूर्तियां उपलब्ध है।