तोकापाल: डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 44 वर्षीय महिला का सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट, वह रूमेटॉइड आर्थराइटिस से पीड़ित थी
Tokapal, Bastar | Aug 22, 2026 शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय, डिमरापाल जगदलपुर के ऑर्थोपेडिक्स विभाग में लंबे समय से रूमेटॉइड आर्थराइटिस से पीड़ित 44 वर्षीय महिला का सफल लेफ्ट टोटल नी रिप्लेसमेंट किया गया। महिला लंबे समय से बाएं घुटने में गंभीर दर्द, अकड़न और चलने-फिरने में परेशानी से जूझ रही थी।