छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला कलेक्टोरेट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जिला आबकारी कार्यालय को ही 'मयखाना' बना दिया गया। ड्यूटी के दौरान सरकारी कुर्सियों पर बैठकर जाम छलकाते मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव और सहायक ग्रेड-3 सुजीत पुरी गोस्वामी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिस विभाग पर शराब के अवैध कारोबार को रोकने की जिम्मेदारी है, उसके ही बड़े बाबुओं की इस घोर अनुशासनहीनता ने प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मचा दिया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और मीडिया में खबरें आने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर के निर्देश पर सिविल सेवा आचरण नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इन दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर लाइन अटैच कर दिया गया है। आबकारी विभाग के नुमाइंदों की इस हरकत ने अब पूरी सरकारी व्यवस्था की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Khairagarh #Chhattisgarh #ExciseDepartment #ViralVideo #Suspended #AdministrativeAction #ChhattisgarhNews #SocialMediaViral #FatafatNews