चित्तौड़गढ़: हरियाली तीज के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने पुलिस लाइन परिसर में किया वृक्षारोपण
बुधवार को हरियाली तीज के अवसर पर राज्य सरकार के "एक पेड़ मां के नाम, आओ बनाये हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत पुलिस लाईन परिसर में एक हजार पेड़-पौधे लगाए गए। पौधारोपण के कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों का साथ सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों, स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने भी दिया। परिसर में कुल 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य हैं।