चित्तौड़गढ़: जिले के प्रभारी सचिव ने मुख्यालय स्थित विभिन्न कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
चित्तौड़गढ़ में आज बुधवार को जिले के प्रभारी सचिव दौरे पर रहे। जिला मुख्यालय पर स्थित विभिन्न कार्यालय का प्रभारी सचिव ने ओचक निरीक्षण किया। जिले के प्रभारी सचिव ने शिक्षा विभाग, PWD, वन विभाग, सीएमएचओ कार्यालय आदि का निरीक्षण किया है। साथ ही निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।