चित्तौड़गढ़: चेन्ची में विषाक्त पदार्थ के सेवन से अचेत युवक की जिला चिकित्सालय में थम गई सांसे, स्पष्ट नहीं हुआ कारण
बेगू थाना क्षेत्र में विषाक्त पदार्थ खाने से एक युवक अचेत हो गया जिसकी जिला चिकित्सालय में आज शाम मौत हो गई। घटना चेची गांव की है। गांव के 25 वर्षीय भरत पुत्र राजमल खटीक की देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे देर रात जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जहरीले पदार्थ के सेवन से उसकी तबीयत खराब होना बताया।