चित्तौड़गढ़: छात्र संघ चुनाव की मांग के समर्थन में एनएसयूआई बुधवार को कलेक्ट्रेट का करेगी घेराव, प्रदेश अध्यक्ष जाखड़ आएंगे
छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर NSUI द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में उक्त प्रदर्शन होगा। निवर्तमान जिला अध्यक्ष कविश शर्मा के अनुसार जाखड़ का भीलवाड़ा की ओर से आते हुए विभिन्न स्थानों पर स्वागत अभिनंदन किया जायेगा। रोलाहेडा पुलिया से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट लाया जाएगा।