चित्तौड़गढ़: सखी वन स्टॉप सेंटर का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया निरीक्षण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार गोयल द्वारा राजकीय सांवलियाजी चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ में संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो महिलाएँ आवासित पाई गईं। जिनमें से सचिव ने एक बालिग महिला से वार्ता की और केन्द्र की फाईल का अवलोकन किया। प्रभारी नीतू जोशी ने बताया कि केन्द्र पर पाँच महिलाओ एवं बालिकाओं के आवास को भी देखा।