फुलवारी: राष्ट्रीय लोजपा प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की घटना का किया विरोध
जेपी गोलंबर पर हुए लाठी चार्ज का राष्ट्रीय लोजपा ने विरोध किया है। गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय लोजपा प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया और कड़ाके की ठंड में वाटर कैनन का इस्तेमाल अभ्यर्थियों पर किया गया इसका हमारी पार्टी विरोध करती है।