फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा, बोलने की आजादी है, जिसे जो बोलना है बोलते रहे
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर कहा की सभी को बोलने की फ्रीडम है जिसे जो बोलना है बोलते रहे। बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि CM नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुला है।