फुलवारी: भाजपा एमएलसी नवल किशोर ने प्रशांत किशोर को 'दलाल' कहा
Phulwari, Patna | Dec 31, 2024 BPSC अभ्यर्थियों के मामले पर प्रशांत किशोर को लेकर जब भाजपा एमएलसी नवल किशोर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने प्रशांत किशोर को दलाल कह डाला। मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह बात बच्चों और सरकार के बीच की है इसमें प्रशांत किशोर कुछ भी बोलने वाले कोई नहीं होते हैं। मौके पर उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी बयान दिया है।