मानपुर: जनपद पंचायत मानपुर में 'सेवा सेतु अभियान: सरकार आपके द्वार' शिविर लगा, विधायक मीना सिंह ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Manpur, Umaria | Oct 3, 2026 मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत "सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके द्वार"* कार्यक्रम का आयोजन आज जनपद पंचायत मानपुर में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मीना सिंह रहीं।शिविर में शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के स्टॉल लगाए गए थे। जहां विधायक मीना सिंह ने शिविर में लगे सभी स्टॉलों का अवलोकन किया।