नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में बुजुर्ग को अमरूद तोड़ने का विरोध करना पड़ा भारी, तीन लोगों ने बुरी तरह पीटा
थाना महराजपुर क्षेत्र के मदारपुर गांव में बुजुर्ग को अमरूद तोड़ने का विरोध करने पर तीन लोगों ने पीट दिया। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महराजपुर थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडे ने रविवार 4 बजे बताया कि शिकायत मिली है। करवाई की जा रही है।