नरवल: पुरवामीर में कोल्ड स्टोर के सामने ओवरटेक करते समय ट्रक ने स्कॉर्पियो कार में मारी जोरदार टक्कर, कार के उड़े परखच्चे
महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित कोल्ड स्टोर के सामने शनिवार रात 11:00 बजे ओवरटेक करने में एक ट्रक ने स्कॉर्पियो कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।एयरबैग खुलने से कार चालक सुधीर कुमार तिवारी की जान बच गई। थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।