नरवल: महाराजपुर हाईवे किनारे कंटेनर ने युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत
महाराजपुर हाईवे किनारे बाइक से उतर कर मोबाइल पर बात कर रहे युवक को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। युवक प्रयागराज से बैंक की परीक्षा देकर लौट रहा था। युवक की एक साल पहले ही शादी हुई थी। हादसे की सूचना पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। थानाप्रभारी ने बुधवार 6बजे बताया कि कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया है, तलाश की जा रही है।