स्वतंत्रता दिवस पर मसूरी में कर्मवीरों और प्रतिभाओं का सम्मान
मसूरी। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
खेल जगत से मीना रावत और आदित्य शर्मा, डॉ. सुशील सैनी, महात्मा योगेश्वर मंदिर, फायर सर्विस के धीरज तड़ियाल, विद्युत विभाग के नरेंद्र सिंह बिष्ट व संदीप नौटियाल तथा उत्तराखंड कोकिला मीरा राणा को सम्मान मिला। ललित वर्मा को मरणोपरांत सम्मान दिया गया। पालिका के सफाई कर्मचारियों मुकेश, कैलाश, सर्वेश, बाबूराम, रविंद्र, ममता और अमरीन को भी सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड कोकिला मीरा राणा ने गढ़वाली में युवाओं से अपनी बोली-भाषा और संस्कृति बचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी का अपनी जड़ों से जुड़ना जरूरी है।
पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि आजादी के लिए अनेक लोगों ने बलिदान दिया। देश की एकता और अखंडता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मसूरी को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के प्रयास जारी हैं।
उन्होंने सड़क किनारे मलबा डालने वाले ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि नियम तोड़ने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं माल रोड पर सड़क पर सामान लगाने वाले दुकानदारों से भी सामान हटाने की अपील की गई है।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh #uttarakhand
Mussoorie, Dehradun | Aug 15, 2026