पोड़ैयाहाट: गोवर्धन पूजा पर पोड़ैयाहाट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गो पालकों ने अपने गोवंशों की पूजा कर गृह प्रवेश कराया
गोवर्धन पूजा के दिन सोमवार को पोड़ैयाहाट और इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गो पालकों ने अपने गो वंशों की पूजा की फिर उनके गृह प्रवेश कराया। दीपावली के ठीक अगले दिन गोवर्धन पूजा का सदियों से विधान है इस दिन गायों और उसके उपलों की भी पूजा की जाती है।धान, घी, धूप ,दीप ,जल आदि के साथ गौ माता की पूजा कर उनसे सुख समृद्धि और बढ़ोतरी की कामना की जाती है।