Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
pcnews.com
बिहार की सभी जीविका दीदियों को लखपति बनाने का सम्राट चौधरी ने किया वादा, देखिए वीडियो! #SamratChaudhary #JeevikaDidi #BiharNews #BiharPolitics #Jeevika #BiharUpdate #PurneaCentralNews #ViralVideo
Purnia East, Purnia
| Sep 28, 2026
#samratchaudhary
#jeevikadidi
#biharnews
#biharpolitics
#jeevika
#biharupdate
#purneacentralnews
#viralvideo
MORE NEWS
समाहरणालय, पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1534, दिनांक: 28 सितंबर 2026, ================== जिला स्कूल पूर्णिया में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ:- विभिन्न विद्यालयों के लगभग 2,000 छात्र-छात्राएं ले रहे हैं भाग:- विजेता खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व:-- जिला प्रशासन, पूर्णिया के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय जिला स्कूल के प्रांगण में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान एक अनुकरणीय पहल देखने को मिली, जब जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने स्वयं खिलाड़ियों को आदरपूर्वक मंच पर आमंत्रित कर उनके हाथों दीप प्रज्वलित करवाकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत कराई। इस तीन दिवसीय आयोजन में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 2,000 छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। समारोह के दौरान मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और एक सशक्त मंच प्रदान करना है। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा: "इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय टीम के लिए किया जाएगा। इसके पश्चात खिलाड़ी प्रमंडल एवं राज्य स्तरीय टीमों का हिस्सा बनकर भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पूर्णिया और बिहार का नाम रोशन करेंगे।" जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से पूरी ईमानदारी, अनुशासन और खेल भावना (Sportsmanship) के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 28, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1537, दिनांक 28/9/2026, ================== पूर्णिया में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता (2026-27) का भव्य शुभारंभ:- * जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया प्रतियोगिता का शुभारंभ:- * 28 से 30 सितंबर तक विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होंगी अंडर-14, 17 एवं 19 की प्रतियोगिताएं:-- * ताइक्वांडो, क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणाम घोषित पूर्णिया, 28 सितंबर 2026: खेल विभाग (बिहार सरकार), बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (पटना) एवं जिला प्रशासन (पूर्णिया) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय सरस्वती विद्या निकेतन जिला स्कूल के क्रीड़ा मैदान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर सहायक समाहर्ता सुश्री कुमुद मिश्रा भा०प्र०स०, उप विकास आयुक्त, श्री राजीव कुमारअपर समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी (सदर पूर्णिया), जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी मौजूद थे। उद्घाटन सत्र में जिला पदाधिकारी द्वारा माननीय अतिथियों एवं मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल की छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागत गान तथा पूर्णिया उच्च विद्यालय, रामबाग की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मार्च पास्ट का नेतृत्व दिवाकर जी ने किया, जबकि राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी द्वारा सभी एथलीटों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने खेल भावना से खेलने, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पटल पर जिला, राज्य एवं देश का नाम रोशन करने तथा आगामी ओलंपिक में भाग लेने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बिहार सरकार द्वारा राज्य में खेल के विकास हेतु चलाए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। यह प्रतियोगिता 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक शहर के विभिन्न खेल मैदानों क्रमशः जिला स्कूल पूर्णिया, डी.एस.ए. मैदान, इंदिरा गांधी स्टेडियम, महात्मा गांधी इंडोर स्टेडियम एवं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पूर्णिया में आयोजित की जा रही है। इसमें अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 28, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1532, दिनांक:-28 सितंबर 2026, ================== जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक के दौरान पृच्छा करने पर उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण) पूर्णिया द्वारा बताया गया कि कृषि यंत्रीरकरण सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाईजेशन (SMAM) योजना 2026-27 अंतर्गत पूर्णियाँ जिला के लिए वर्ष 2026-27 हेतु लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। इच्छुक किसान/FPO/SHG संचालक DBT Agriculture/OFMAS (https://farmech.bihar.gov.in) Department of Agriculture, Government of Bihar के पोर्टल पर आवेदन 30 सितम्बर 2026 तक कर सकते हैं। प्राप्त लक्ष्य का विवरण निम्न प्रकार है :- SMAM (Individual) सामान्य अनुदान 40% से 50% तक व्यक्तिगत कृषि यंत्र हेतु कुल लक्ष्य 2201 314, अनु० जनजाति - 94 1405, अति पिछड़ा वर्ग 388, अनु० जाति SMAM (CHC) कसटम हायरिंग सेन्टर स्थापना हेतु कुल लक्ष्य 07 सामान्य 06, अनु० जाति01 अनुदान परियोजना लागत का 40% (अधिकतम 4 लाख) SMAM (FMB) फार्म मशीनरी बैंक हेतु कुल लक्ष्य 01 अनुदान 80% (अधिकतम 8 लाख) SMAM (Agri-Drone) कृषि ड्रोन योजना कुल लक्ष्य 13 सामान्य 10, अनु० जाति 02, अनु० जनजाति 01 अनुदान 40% से 50% तक आवेदन जाँच के पश्चात केंद्रीकृत लॉटरी के माध्यम से यंत्र खरीद के लिए परमिट निर्गत किया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु जिला कृषि अभियंत्रण कार्यालय, पूर्णियाँ या संबंधित प्रखंड कृषि कार्यालय से सम्पर्क करें। बैठक में उपस्थिति:-- बैठक में प्रत्यक्ष रूप से सहायक समाहर्ता सुश्री कुमुद मिश्रा, उप विकास आयुक्त श्री राजीव कुमार, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व, आपदा, विधि-व्यवस्था एवं विभागीय जांच), जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर,जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 28, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, विज्ञप्ति संख्या: 1530, दिनांक: 28 सितंबर 2026, ================== जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न: लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश:- जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की समीक्षा हेतु साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान विभागवार अद्यतन कार्य प्रगति की गहन समीक्षा की गई, जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी लम्बित मामलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के प्रमुख बिंदु एवं दिए गए निर्देश:- भूमि आवंटन एवं अवसंरचना निर्माण:- डगरुआ प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन अब्दुल कलाम आवासीय विद्यालय की भूमि की गहन जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) बायसी को दिया गया, ताकि भविष्य में कोई कानूनी अड़चन न आए। धमदाहा वार्ड नंबर 17 में आदर्श मध्य विद्यालय निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि का प्रस्ताव तय समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) धमदाहा को दिया गया। चूनापुर पुल के समीप 72 बेड वाले पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग आवासीय विद्यालय के निर्माण हेतु भूमि का भौतिक सत्यापन कर शीघ्र प्रस्ताव भेजने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को दिया गया। सेवा संकल्प अभियान एवं आंगनवाड़ी केंद्र:- 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कायाकल्प, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं सामुदायिक भवनों के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्यों को 2 अक्टूबर 2026 से पहले गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। जन कल्याणकारी योजनाएं एवं विभिन्न कार्य:-- कब्रिस्तान घेराबंदी, राशन कार्ड निर्गमन, विद्युत शक्ति उप-केंद्र हेतु भूमि उपलब्धता, समरसता अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का निष्पादन, सामाजिक सुरक्षा लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण तथा आधार सीडिंग से जुड़े लंबित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया गया। न्यायालयी मामले:- माननीय न्यायालय से संबंधित लम्बित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। #cmdamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 28, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1529, दिनांक 28/9/2026, ================== जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश के आलोक में सोमवार को डगरूआ प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, डगरूआ में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों के चिकित्सकीय परीक्षण एवं दिव्यांगता संबंधी प्रतिवेदन तैयार करने हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। शिविर में चिकित्सकों द्वारा कुल 152 दिव्यांगजनों का परीक्षण कर UDID कार्ड निर्माण हेतु प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया। प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार विभागीय पोर्टल पर प्रविष्टि की जा रही है। साथ हीं पूर्व से ऑफलाइन निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों को भी शिविर में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा भौतिक सत्यापन/प्रमाणीकरण के पश्चात् उन्हें अविलम्ब UDID निमार्ण हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। शिविर के दौरान पात्र दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल सहित अन्य सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु भी आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। दिव्यांगजन अपनी आवश्यकता एवं पात्रता के अनुसार बैट्री चालित ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण एवं सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों को विभागीय प्रावधानों के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। आयोजित शिविर का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण का कार्य श्री अमरेश कुमार, प्रभारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पूर्णिया द्वारा नियमित रूप से दूरभाष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से किया गया। साथ ही, प्रखंड स्तरीय क्षेत्रीय कर्मियों यथा पंचायत सचिव, माननीय मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य एवं सामाजिक सुरक्षा के डाटा एंट्री ऑपरेटर को शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को मोबिलाइज करने हेतु आवश्यक निदेश दिए गए। विदित हो कि दिव्यांगजनों को चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत UDID कार्ड निर्माण आवश्यक है, ताकि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण जैसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निर्धारित सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 28, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1531, दिनांक 28/9/2026, ================== पूर्णिया में अवैध शराब के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से कुल- 508.055 अवैध विदेशी शराब के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार,कांड में प्रयुक्त एक कार एवं एक मोटरसाईकिल और एक मोबाईल जप्त :- जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:- *01.मरंगा (सतकोदरिया):-* मध्य रात्रि को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मरंगा थाना अंतर्गत सतकोदरिया,शिव मंदिर टोला स्थित एक बगीचे में पिकअप से विदेशी शराब की बड़ी खेप उतारी गई है तथा एक छोटी ऑल्टो कार के माध्यम से शराब को इधर-उधर ले जाया जा रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा तत्काल करते हुए सतकोदरिया,शिव मंदिर टोला स्थित बगीचे में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके से एक वाहन Maruti Suzuki Alto Car (पंजीकरण संख्या WB60E-1284) एवं आसपास के बगीचे की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांडों की अवैध विदेशी शराब एवं बीयर बरामद हुई। तलाशी के दौरान वाहन एवं आसपास के क्षेत्र से कुल:- अवैध विदेशी शराब – 232.560 लीटर,अवैध बीयर – 237.000 लीटर मौके पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। एक अभियुकत के कब्जे से एक Realme 11 5G मोबाइल फोन भी बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। मौके पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा बरामद शराब/बीयर,वाहन एवं मोबाईल को विधिवत जब्त कर मद्यनिषेध थाना, पूर्णिया लाया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। 02. डालखोला चेकपोस्ट :- जॉच के दौरान 04.250 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। 03. डालखोला चेकपोस्ट :- जॉच के दौरान 34.245 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ। शराब के परिवहन में प्रयुक्त TVS Apache मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 28, 2026
ट्रेन में मोबाइल चोरी करते पकड़ाया फिर लोगों ने क्या कुछ किया देखिए... #train #indianrailways #chori #mobile
Purnia East, Purnia | Sep 28, 2026
तनय आनंद, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कसबा, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग द्वारा संचालित आम में क्षत्रक प्रबंधन योजना की जानकारी दी जा रही है।
Purnia, Bihar | Sep 28, 2026